देश

Live Updates: मुंबई के बांद्रा टर्मिनस कोच डिपो में आग लगी, कोई घायल नहीं


मुंबई:

पश्चिम रेलवे के बांद्रा टर्मिनस कोच डिपो में एक भंडार कक्ष में आग लग गई. हालांकि आग को तुरंत बुझा दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि आग के कारण किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. उन्‍होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई अग्निशमन कर्मियों ने दमकल के तीन वाहनों को मौके पर भेजा. डिपो के कर्मचारियों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया और इसे बुझा दिया. 


यह भी पढ़ें :-  अरविंद केजरीवाल को शराब नीति केस में 2 घंटे की पूछताछ के बाद ED ने किया अरेस्ट
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button