देश

यूं ही नहीं है ये महाकुंभ! मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान करने वालों की संख्या कनाडा समेत कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा










महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने अभी तक आस्था की डुबकी लगाई है


नई दिल्ली:

महाकुंभ में अब तक डुबकी लगाने वालों की संख्या 19 करोड़ के आंकड़ों को पार कर गयी है. प्रशासन के अनुसार अकेले मौनी अमावस्या के दिन ही 7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पवित्र स्नान किया . आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की यह संख्या कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है. आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कोलंबिया, अर्जेंटीना और कनाडा समेत कई देशों से भी ज्यादा है.  आपको बता दें कि मेला प्रशासन के मुताबिक, बुधवार को मौनी अमावस्या के अवसर (Mauni Amavasya Snan) पर शाम आठ बजे तक 7.64 करोड़ लोगों ने संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई थी. मौनी अमावस्या पर 10 कल्पवासियों ने भी पवित्र डुबकी लगाई थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

इन देशों की जनसंख्या अब तक डुबकी लगा चुके श्रद्धालुओं से भी है कम

एशिया
  

  • सऊदी अरब ( ~ 3.6 करोड़)  (लगभग = ~)
  • नेपाल (~ 3 करोड़)  
  • श्रीलंका (~ 2.1 करोड़)  
  • कुवैत (~ 45 लाख)  
  • कतर (~ 30 लाख)  

यूरोप

  • फ्रांस (~ 6.8 करोड़)  
  • इटली (~ 5.9 करोड़)  
  • स्पेन (~4.7 करोड़)  
  • नीदरलैंड्स (~ 1.7 करोड़)  
  • स्वीडन (~ 1 करोड़)  
  • स्विट्जरलैंड (~ 90 लाख)  

अमेरिका (North & South):  

  • कनाडा (~3.9 करोड़)  
  • अर्जेंटीना (~4.5 करोड़)  
  • चिली (~1.9 करोड़)  
  • कोस्टा रिका (~52 लाख)  

अफ्रीका:

  • घाना (~3.4 करोड़)  
  • मोरक्को (~3.7 करोड़)  
  • अंगोला (~3.5 करोड़)  
  • ट्यूनीशिया (~1.2 करोड़)  

ओशिनिया:  

हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा

महाकुंभ के दौरान ही हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई. मेला प्रशासन के मुताबिक, 13 जनवरी को शुरू हुए महाकुंभ मेले में अभी तक 19.94 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं. एक अधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में चारों दिशाओं से करोड़ों की संख्या में लोगों का आना जारी रहा और जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण करने के लिए चंद्रशेखर आजाद पार्क का गेट भी खोल दिया जिससे लोग सड़क के बजाय पार्क में बैठ गए.

Latest and Breaking News on NDTV

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

27 जनवरी को भी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. बीते सोमवार को रात 10 बजे तक 10 लाख कल्पवासियों समेत डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई स्टेटमेंट के मुताबिक 13 जनवरी से शुरु हुए महाकुंभ मेले में अब तक 19 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अब तक आस्था की डुबकी लगा ली है. 


Show More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button