FeaturedChhattisgarhछत्तीसगढ़जनसंपर्क छत्तीसगढ़
Trending

नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयाल दास बघेल मोहतरा के राम मंदिर दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली की कामना की

 

रायपुर, 22 जनवरी 2024/खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री दयाल दास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम घोरहा में अखंड नवधा रामायण में शामिल हुए और ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करके शासकीय योजनाओं की जानकारी ली और लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाने की बात कही। मंत्री दयाल दास बघेल ग्राम संबलपुर में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर और राम मंदिर का दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली का आर्शीवाद लिया।

मंत्री बघेल ने ग्राम मोहतरा में राम मंदिर जाकर दर्शन किया और कहा कि 22 जनवरी 2024 का दिन हमारे लिए बहुत ही अनमोल है। आज हमें सदियों की धरोहर के रूप में राम मंदिर मिला है। सब पर राम की कृपा बनी रहे श्री राम कई वर्षों के बाद अपनी जन्मभूमि लौटे हैं, जिसकी खुशी आज पूरा भारत वर्ष हर्ष उल्लास के साथ मना रही है। पूरे गांव, शहर में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :-  आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button