देश

2025 दिल्ली छुट्टियों का कैलेंडर: जानिए किस दिन मिलेंगी छुट्टियां!

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और 2025 के सार्वजनिक अवकाशों को लेकर उत्सुक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. दिल्ली सरकार ने साल 2025 के लिए सार्वजनिक छुट्टियों की पूरी सूची जारी कर दी है. यह सूची आपको अगले साल की छुट्टियों की योजना बनाने में मदद करेगी.

2025 में कर्मचारियों के लिए कुल 18 सार्वजनिक छुट्टियां और 33 वैकल्पिक छुट्टियां घोषित की गई हैं. पब्लिक हॉलिडे के तहत सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

वैकल्पिक छुट्टियों के तहत कर्मचारी अपनी पसंद से छुट्टियां ले सकते हैं. हालांकि, इन छुट्टियों के दौरान कार्यालय खुले रहेंगे, और कर्मचारी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार छुट्टी का चयन कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली में 01 जनवरी (बुधवार): नया साल, 26 जनवरी (रविवार): गणतंत्र दिवस, 14 मार्च (शुक्रवार): होली, 31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर, 06 अप्रैल (रविवार): रामनवमी, 10 अप्रैल (गुरुवार): महावीर जयंती, 18 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे, 12 मई (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा की छूट्टी रहेगी. 

दिल्ली में 07 जून (शनिवार): ईद-उल-जुहा (बकरीद), 06 जुलाई (रविवार): मुहर्रम, 15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस,  15 अगस्त (शुक्रवार): जन्माष्टमी, 02 अक्टूबर (गुरुवार): महात्मा गांधी जयंती, 02 अक्टूबर (गुरुवार): दशहरा, 20 अक्टूबर (सोमवार): दिवाली, 05 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती, 25 दिसंबर (गुरुवार): क्रिसमस


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button