देश

यूपी में 50 फीसदी बूथों पर वेबकास्टिंग से जरिए निगरानी, जानें कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम

यूपी में 50 फीसदी बूथों पर वेबकास्टिंग से जरिए निगरानी, जानें कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम

यूपी के पोलिंग स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

LOK Sabha Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) यूपी के 50 फीसदी बूथों पर वेबकास्टिंग के जरिए मतदान की निगरानी कर रहा है. इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने कहा, ईसीआई ने मतदान केंद्रों पर 1,510 वीडियो टीमें तैनात की हैं. निर्वाचन आयोग ने 111 मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए हैं, जिनमें से 45 बूथों का प्रबंधन महिला कर्मियों द्वारा, 36 बूथों का प्रबंधन युवाओं द्वारा और 32 बूथों का प्रबंधन दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिनवा ने कहा कि विकलांग लोगों के लिए व्हीलचेयर और स्वयंसेवकों सहित कई व्यवस्थाएं की गई हैं.

यह भी पढ़ें

रिनवा ने आगे कहा कि आपात स्थिति में सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए मुरादाबाद और बरेली में एयर एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

रिनवा ने कहा, सतर्कता बनाए रखने के लिए ईसीआई ने आठ निर्वाचन क्षेत्रों में छह सामान्य पर्यवेक्षक, पांच पुलिस पर्यवेक्षक, 10 व्यय पर्यवेक्षक, 1,272 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 150 जोनल मजिस्ट्रेट, 103 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 1,861 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं. कोई परेशानी या दिक्कत में मतदाता 18001801950 के साथ-साथ C-Vigil ऐप पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार सुबह देश भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 102 सीटों पर मतदान जारी है. यूपी की 8 सीटों पर मतदान चल रहा है. पहले चरण में आज मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, अंडमान निकोबार, असम, नगालैंड, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर की विभिन्न सीटों के लिए मतदान हो रहा है.

यह भी पढ़ें :-  Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: 93 सीटों पर तीसरे चरण की वोटिंग शुरू, अमित शाह समेत इन दिग्गजों की साख दांव पर

(इस खबर को The Hindkeshariटीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button