देश

AAP हर जगह कांग्रेस को हराती है, मैंने जितना BJP का विरोध किया… : संदीप दीक्षित का पलटवार


नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की संभावनाओं को नुकसान पहुंचाने के लिए भाजपा के साथ मिलीभगत कर रही है. ‘आप’ के आरोपों पर दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने प्रतिक्रिया दी है.

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि इनके पास और कुछ नहीं है बोलने के लिए, तो क्या बोलेंगे? पूरी आम आदमी पार्टी एक तरफ और मैं एक तरफ. मैंने जितना बीजेपी का विरोध किया उतना तो उनकी पूरी पार्टी ने कभी नहीं किया.

संदीप दीक्षित ने कहा कि मुझे नहीं पता, मैंने ऐसा क्या कर दिया कि वो इतना घबराए हुए हैं. मुझे केजरीवाल को हराने के लिए खड़ा किया है और किस लिए. B टीम का मतलब क्या होता है? मुझे एक जगह बता दीजिए जहां आम आदमी पार्टी के चलते बीजेपी हारी है. ये हर जगह कांग्रेस को ही हराती है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से आम आदमी पार्टी (आप) की ‘महिला सम्मान’ योजना की शिकायत करते हुए दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर रही है. दीक्षित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आप के कार्यकर्ता महिलाओं से एक ऐसी योजना के लिए फॉर्म भरवाकर उनके फोन नंबर और पते जुटा रहे हैं, जो वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं है.

दीक्षित ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की थी कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘महिला सम्मान योजना’ पहले से ही लागू है, जो सच नहीं है. 

यह भी पढ़ें :-  PM मोदी केरल में 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन : सोनोवाल

 


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button