देश

पहले उड़ाया खराब प्लेन, फिर कराई इमरजेंसी लैंडिंग : फुकेत में 80 घंटे से फंसे Air India एक्सप्रेस के यात्री

थाइलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन के यात्रियों ने 80 घंटे से वहां फंसे होने का दावा किया है. यात्रियों का कहना है कि एयरलाइंस ने यात्रियों की जान जोखिम में डलाी है. मामला 16 नवंबर की रात का है, जब  एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (I377, I-bus 320) फुकेत से  दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला था. लेकिन तकनीकी खराबी के चलते उड़ान को 6 घंटे लेट कर दिया गया. इस दौरान बिना किसी सुविधा के यात्रियों को एयरपोर्ट पर बिठाए रखा. फिर यात्रियों को हवाई जहाज में बिठा दिया गया, लेकिन 1 घंटे बाद ही उड़ान रद्द कर उन्हें उतार दिया गया. इस दौरान सभी यात्री बहुत परेशान होते रहे, जिसमें कई बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे. 
 

यह भी पढ़ें :-  Ground Report: कैसे सुलगा नागपुर, कब क्या-क्या हुआ, लोगों ने बताया आंखो देखा हाल
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button