देश

झारखंड कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में सभी आरोपी दोषी करार, 7 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

झारखंड कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाले में सभी आरोपी दोषी करार दिए गए हैं. अब इस मामले में 7 अक्टूबर को अदालत की तरफ से सजा सुनाई जाएगी. कोयला घोटाले के 17वें केस में दिल्ली की राउस एवेन्यू अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराया. इस मामले में जिन्हें दोषी करार दिया गया है उनमें एक कंपनी Rungta Project Ltd. कंपनी के मालिक आरएस रूंगटा, संजय रूंगटा शामिल है. इसके अलावा टीएम अच्यातुन और शंभूनाथ शामिल हैं

दरअसल ये मामला झारखंड के  Hutar Sector C और Hurilong Coal के कोयला ब्लॉक आवंटन से जुड़ा हुआ है. जांच में पता चला कि कोयला मंत्रालय को कंपनी की क्षमता और जमीन से जुड़ी गलत जानकारी दी गई. इस मामले में 7 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी.



यह भी पढ़ें :-  बिहार ट्रेन हादसा : डरे-सहमे यात्रियों ने सुनाई खौफ़नाक दास्तान
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button