देश

राजनाथ सिंह के तवांग दौरे में खराब मौसम बना बाधा, जानिए क्यूं वहां जाना जरूरी

Rajnath Singh Arunachal Pradesh Visit: इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तवांग में सैनिकों के साथ दिवाली मनायेंगे. रक्षा मंत्री का तवांग दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पूर्वी लद्दाख में देपसांग और देमचोक में डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया लगभग खत्म होने के कगार पर है. जल्द ही अप्रैल 2020 से पहले की तरह पेट्रोलिंग शुरू हो जाएगी, जो कि भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद से ही बंद थी. दोनों देशों के बीच हुए आपसी समझौते के तहत, इन दोनों इलाकों से ना केवल सैनिकों की वापसी होगी बल्कि दोनों पक्ष अस्थाई ढांचा भी हटायेंगे.

अपने तंवाग दौरे के दौरान, रक्षा मंत्री मेजर रालेंगनाओं बॉब खातिंग वीरता संग्रहालय का उद्धघाटन करेंगे और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. ये वीरता संग्रहालय मेजर रालेंगनाओं खाथिंग की याद में बनाया जा रहा है, जिन्होंने 1951 में तवांग को भारतीय इलाके में शामिल करने में अहम भूमिका निभाई थी.

अपनी यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह भारतीय वायु सेना के वायु वीर विजेता कार रैली के कार्यक्रम में भाग लेंगे. भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर लद्दाख के थोइस से 7000 किलोमीटर लंबी ‘वायु वीर विजेता’ कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था. रैली में भारतीय वायु सेना के वायु योद्धा और उत्तराखंड युद्ध स्मारक के दिग्गज शामिल हुए.

IAF-UWM रैली का नेतृत्व IAF एडवेंचर सेल के विंग कमांडर विजय प्रकाश भट्ट कर रहे हैं. ये कार रैली कारगिल, श्रीनगर, जम्मू, देहरादून से होते हुए इस महीने की 29 तारीख को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में समाप्त हुई. इस रैली का उद्देश्य लोगों में भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास के बारे में जागरूकता फैलाना है. हालांकि, खराब मौसम की वजह से अब तक राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर तवांग के लिये उड़ान नहीं भर पाया है. फिलहाल रक्षा मंत्री तेजपुर में हैं.

यह भी पढ़ें :-  जनरल भी, दिव्यांग भी? IAS एग्जाम में पूजा खेडकर की 'चित भी मेरी, पट भी मेरी' जैसी दलील पर जानिए SC ने क्या कहा



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button