देश

Bihar Election Results 2024 Live : बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं सीपीआई के उम्मीदवार


नई दिल्ली:

बिहार की 40 लोकसभा सीटों को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं. अभी तक के रुझान में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इस बार के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मैदान में उतारा है. वहीं सीपीआई ने इस सीट से अबधेश कुमार रॉय को मौका दिया है. इस सीट पर वाम दलों की भी पकड़ है, लिहाजा वह भारतीय जनता पार्टी और अन्य पार्टियों को यहां से कड़ी टक्कर देते हैं. 2009 के चुनाव में इस सीट से सीपीआई का उम्मीदवार दूसरे स्थान पर था. पिछले चुनाव यानी 2019 में कन्हैया कुमार कुछ भूमिहारों, दलितों और महादलितों का चेहरा बनकर उभरे थे. हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बेगूसराय में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख है. 

2019 के चुनाव परिणाम

बेगूसराय लोकसभा सीट पर 2019 के परिणाम की अगर बात करें तो इस सीट से गिरिराज सिंह को जीत मिली थी. उस दौरान उन्हें सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार से कड़ी टक्कर मिली थी. गिरिराज सिंह को 2019 के चुनाव में सात लाख के करीब वोट मिले थे. 

सुबह 11.40 बजे

बेगूसराय से सीपीआई के अबधेश कुमार रॉय बीजेपी के गिरिराज सिंह से लगातार आगे चल रहे हैं. 

सुबह 11.09 बजे

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब बेगूसराय की सीट से पीछे चल रहे हैं.

सुबह 10.21 बजे 

बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अब पीछे चल रहे हैं. इस सीट से उनको कड़ी टक्कर दे रहे हैं सीपीआई के उम्मीदवार से है. 

यह भी पढ़ें :-  लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जांच पर रोक लगाने से इनकार

सुबह 9.54 मिनट पर 

गिरिराज सिंह इस सीट से अब पीछे चल रहे हैं. इस सीट से सीपीआई के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. 

सुबह 8.45 मिनट पर 

बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं. इस सीट पर उनकी टक्कर सीपीआई के अबधेश कुमार रॉय से है. 

8.31 मिनट पर 

बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 Vs 2019

India Election Results 2024 | प्रमुख चेहरे 2024

चुनाव परिणाम 2024 LIVE


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button