जनसंपर्क छत्तीसगढ़

CG – मंत्रिमंडल विस्तार : इन विधायकों को मिलेगी साय कैबिनेट में एंट्री, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर…..

रायपुर। कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस आखिर खत्म हो गया। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार 20 अगस्त को होगा। तीन नए विधायक साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों को कल राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि अबतक यह तय नहीं हो सका है कि, किन तीन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। मीडिया में कई नामों पर चर्चा जारी है। इनमें मुख्य रूप से राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव का नाम शामिल है।

14 मंत्रियों का फार्मूला

तीन मंत्रियों की शपथ के साथ ही यह तय हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भी हरियाणा की तर्ज पर अब 14 मंत्री होंगे। साय कैबिनेट में अभी मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। छतीसगढ़ की तरह हरियाणा की विधानसभा में भी 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में राज्य बनने के बाद से 13 मंत्री ही बनते आए हैं। नियम के तहत 90 विधायकों में 13 मंत्री बन सकते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button