जनसंपर्क छत्तीसगढ़

CG News- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत , शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस…

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम टेमरी में कमलदास मानिकपुरी (20) का शव उसके घर में खाट में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह देखा तो तुरंत थाने में सूचना दी।

मामला बसना थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का शव खून से लथपथ मिला। शव पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है। पुलिस मृतक के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की हर दिशा में जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :-  संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button