देश

छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा, नौ फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र पांच फरवरी से शुरू होगा, नौ फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

रायपुर:

छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का बजट नौ फरवरी को पेश किया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी. सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण से होगी.

उन्होंने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा सात और आठ फरवरी को प्रस्तावित है और राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी नौ फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेंगे.

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें :-  Chhattisgarh Exit Poll: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की वापसी का अनुमान, देखिए न्‍यूज18-MATRIZE के नतीजे
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button