देश

Madhya Pradesh Election Results: रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत के बाद आया CM शिवराज का पहला बयान

Madhya Pradesh Election Results: रुझानों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत के बाद आया CM शिवराज का पहला बयान

नई दिल्ली: राजस्थान समेत चार राज्यों में मतों की गिनती हो रही है. अभी तक आए शुरुआती रुझानों में मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “हमारे पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मन में है और मोदी जी के मन में मप्र है, उन्होंने जो यहां सभाएं और जनता से अपील की वो जनता के दिल को छु गई और उसी कारण ये रुझान आ रहे हैं…हमारा विश्वास है कि हम शानदार बहुमत प्राप्त करेंगे.”

यह भी पढ़ें

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “मध्य प्रदेश में भाजपा 125-150 सीटें जीतेगी. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी.” केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा “भाजपा इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी…जादूगर का जादू खत्म हो गया है…राजस्थान की जनता ने हकीकत पर वोट किया है…मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार बनाएगी…”

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी…आज के रुझान उसके अनुकूल हैं…”

यह भी पढ़ें :-  कुंभी की कुंजी: महाकुंभ में कैसी है सुरक्षा व्यवस्था? चप्पे-चप्पे पर होगी पुलिस, आसमान से भी रखी जाएगी नजर

ये भी पढ़ें:- 
Election Results 2023 Live Updates : शुरुआती रुझानों में किसी सीट से मौजूदा सीएम तो कहीं से पिछड़े वरिष्ठ नेता

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button