FeaturedChhattisgarhछत्तीसगढ़जनसंपर्क छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय का बड़ा फैसला, धान खरीदी की तारीख बढ़ायी गयी, जानिये अब कब तक होगी धान खरीदी

रायपुर 30 जनवरी 2024। किसान हित में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने वादों पर अमल करते हुए धान खरीदी की तारीख बढ़ा दी है। अब 4 फरवरी तक किसान धान बेच सकेंगे। इससे पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी की तारीख थी, लेकिन अब उसमें राज्य सरकार ने बढ़ोत्तरी कर दी है। किसानों की परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये संवंदेनशील फैसला लिया है।

 

दरअसल किसानों की तरफ से मुख्यमंत्री से मांग की गयी थी, कि धान खरीदी की तारीख में बढोत्तरी की जा जानी चाहिये, जिसके बाद किसानों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए, बंपर धान खरीदी के बावजूद भी खरीदी की तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि शनिवार एवम रविवार को भी धान खरीदी होगी।

 

इससे पहले आज ही मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच ने इस बात का ऐलान किया था, कि राज्य में धान खरीदी की तारीख बढ़ायी जायेगी। मुख्यमंत्री ने उसके बाद धान खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाते हुए 4 फरवरी रविवार तक धान खरीदी जारी रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों की दिक्कतों के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करते हुए रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद धान खरीदी की अंतिम तिथि को 4 फरवरी रविवार तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार शासकीय अवकाश शनिवार एवम रविवार को भी धान खरीदी की जाएगी।

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button