देश

कई राज्यों में ठंड ने कसा शिकंजा, बारिश से बढ़ी मुश्किलें, जानें अगले दो दिन का अनुमान


नई दिल्ली:

देश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. कई राज्यों में तापमान माइनस में पहुंच चुका है, जबकि कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी है. उत्तर भारत में ठंडी हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड का यह असर जारी रहने की संभावना है. खासकर पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट हो सकती है. वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण यातायात पर भी असर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है.

महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी!
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD ने अगले तीन दिनों के लिए चेतावनी जारी की है. अगले दो दिनों में 26 और 27 तारीख को थोड़ी सी थंडरस्टॉर्म गतिविधि होने की संभावना है. महाराष्ट्र और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के लिए गरज के साथ बौछार पड़ने की चेतावनी जारी की है. पुणे, जलगांव, सांगली और सतारा में इन जगहों पर थोड़ी सी थंडरस्टॉर्म गतिविधि हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान के मौसम का हाल…
राजस्थान के अधिकतर भागों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. बीते चौबीस घंटे में पूर्वी राजस्थान में एक जगह हल्की बारिश हुई जबकि अनेक जगह कोहरा व घना कोहरा छाया रहा. बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान पिलानी और गंगानगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 26 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक असर 27 दिसंबर को होने और इसकी वजह से कुछ भागों में बादल गरजने, बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने का अनुमान है. 28 दिसंबर को कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. राज्य में 29 दिसंबर से मौसम शुष्क होगा. कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है.

यह भी पढ़ें :-  दिल्‍ली के शाही ईदगाह इलाके में लगाई जा रही रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति, फेक मैसेज पढ़ विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे लोग

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट!
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सो, विशेषकर शिमला में कुछ स्थानों पर शुक्रवार शाम से रविवार दोपहर तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. शनिवार को बारिश की संभावना अधिकतम होगी. मौसम विभाग ने बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में भीषण ठंड के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जबकि भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और मंडी के बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार तक घने कोहरा छाए रहने की संभावना के चलते ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बुधवार को दिल्ली में कोहरा देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार 26, 27 और 28 दिसंबर को दिल्‍ली में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह जारी करते हुए कहा है कि बढ़ती ठंड के चलने सतर्क रहना की जरूरत है. दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया. 

कश्मीर में बर्फबारी
कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने के साथ ही घाटी में शीतलहर जारी रही और न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया. 25-27 दिसंबर तक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है.

बिहार का मौसम
बिहार में दिसंबर का महीना समाप्त होने को है, लेकिन इस बार न शीतलहर है और न ही कड़ाके की ठंड, जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है. पिछले तीन वर्षों की तुलना में न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री का अंतर दर्ज किया गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जो अगले 40-72 घंटों के भीतर प्रभावी हो सकता है. 27 से 29 दिसंबर के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें :-  दिल्ली का दम घोंट रही 'जहरीली हवा', आसमान में छाई धुंध की चादर, कई इलाकों में AQI 400 के पार

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. बदलते मौसम को देखते हुए राज्य के लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button