देश

उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, मौसम विभान ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी रिपोर्ट में कहा है कि दिल्ली और उत्तर भारत में ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. हालांकि, 1 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की आशंका है, मगर कोहरा से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है. हरियाणा और पंजाब में बढ़ती ठंडी का असर दिल्ली और उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने जारी बुलेटिन में बताया कि लगातार 2 दिन तक ठंड का असर देखने को मिलेगा. मौसम वैज्ञानिक सोमा सेना ने कहा कि ठंड का असर अभी भी जारी रहेगा. इसमें किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि मौसम का असर ज्यों का त्यों रहेगा. अगले 2 दिन तक ठंड से किसी को राहत नहीं मिलने वाली है.

यातायात पर दिखेगा असर

लगातार ठंड के प्रकोप के कारण यातायात पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. देश की कई ट्रेने और फ्लाइट्स देर से चल रही हैं. मौसम साफ नहीं रहने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही है. दिल्ली से लगभग 30 ट्रेने काफी देर से चल रही हैं.

सोमा सेन ने कहा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में अरब सागर से नमी हावी रहेगा. देखा जाए तो अगले कुछ दिनों में मौसम का असर काफी हावी रहेगा. वहीं हिलालय वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि संभवत: अगले 3-4 दिनों तक लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी के उतरी भाग में काफी ठंड बढ़ सकती है. लोगों को राहत नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें :-  Delhi Weather Update: दिल्ली में अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम, जानिए अपडेट

IMD ने बताया कि ‘बहुत घना’ कोहरा तब होता है जब दृश्यता 0 और 50 मीटर के बीच होती है, 51 और 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 और 500 मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 और 1,000 मीटर के बीच ‘उथला’ कोहरा होता है.

फ्लाइट पर दिखेगा असर

एयरपोर्ट विभाग ने कहा कि कोहरे के कारण लगभग 30 फ्लाइट्स पर असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 17 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं कोहरे के कारण जम्मू एयरपोर्ट पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है.

इस बीच, पंजाब के कई हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी रही.

पंजाब के एसबीएस नगर में, बल्लोवाल सौंखरी में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा में, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हिसार में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस और पंचकुला में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजस्थान के गंगानगर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 16 जनवरी को देश के मैदानी इलाकों में लुधियाना (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आज सुबह 8:30 बजे, राष्ट्रीय राजधानी में आयानगर और सफदरजंग में दृश्यता 25 मीटर दर्ज की गई, जबकि रिज और पालम क्षेत्रों में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज सुबह 5:30 बजे 0 मीटर दृश्यता दर्ज की गई, जबकि राज्य की राजधानी लखनऊ में 25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई. पश्चिम मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें :-  क्या खत्म हुआ सर्दी का मौसम? दिल्ली सहित उत्तर भारत में अचानक क्यों बढ़ गई गर्मी? यह होगा बदलाव

इसे भी पढ़ें-  शीत लहर की चपेट में कश्मीर, श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button