देश

भगदड़ में महिला की मौत मामले में अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने दी जमानत


हैदराबाद:

अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को नामपल्ली कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है. यह केस संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले से संबंधित है. 4 दिसंबर को जब अभिनेता की फिल्म पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग संध्या थिएटर में हो रही थी, तभी भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और एक बच्चा घायल हो गया था.

बीते 13 दिसंबर को चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत देते हुए हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन से नियमित जमानत के लिए ट्रायल कोर्ट जाने को कहा था. अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर शो के दौरान हुई भगदड़ के सिलसिले में दर्ज मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी. अभिनेता को नामपल्ली कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. 

अल्लू अर्जुन से हुई थी पूछताछ
भगदड़ के अगले दिन पुलिस ने थिएटर प्रबंधन, अल्लू अर्जुन और उनकी टीम पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था. पुलिस ने जांच के तहत 24 दिसंबर को अल्लू अर्जुन से पूछताछ की. घटना के सीसीटीवी फुटेज को कलेक्ट करके पुलिस ने 10 मिनट के तैयार वीडियो के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में उनसे तीन घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी.

हैदराबाद के संध्या थिएटर में चार दिसंबर को भगदड़ के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई थी और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें :-  The Hindkeshariइलेक्शन कार्निवल: आईटी सिटी पुणे में BJP या कांग्रेस... किसकी तरफ हवा का रुख, क्या हैं चुनावी मुद्दे?

थिएटर में अभिनेता अल्लू अर्जुन अभिनीत ‘पुष्पा 2′ फिल्म प्रदर्शित की गई थी. घटना के बाद, महिला के परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा में तैनात टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button