ChhattisgarhFeaturedछत्तीसगढ़जनसंपर्क छत्तीसगढ़
Trending

संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में की पूजा-अर्चना

 

रायपुर 22 जनवरी 2024/ धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर में राजधानी रायपुर के विभिन्न धार्मिक स्थलों में आयोजित रामोत्सव समारोह में शामिल हुए।

मंत्री अग्रवाल दूधाधारी मठ स्थित राम दरबार, सदर बाजार स्थित मंदिर एवं आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को रामोत्सव की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि सभी अपने घरों में दिया जलाएं और दीपावली जैसा उत्सव मनाएं।

यह भी पढ़ें :-  जवाबदेही, टीम-वर्क और पारदर्शिता से तय होगी विकास की राह - प्रभारी सचिव सोनमणि बोरा.....
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button