देश

'अनियंत्रित भीड़ से…': चेन्‍नई एयर शो के बाद 5 लोगों मौतों पर डीएमके सांसद कनिमोझी


चेन्नई:

भारतीय वायुसेना (IAF) के मरीना तट पर रविवार को आयोजित ‘एयर शो’ देखने के लिए एकत्र हुए हजारों लोगों को कार्यक्रम के बाद घर लौटने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. पुलिस ने बताया कि इस दौरान पांच लोग बीमार हो गये और उनकी मौत हो गई. डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने इस घटना पर अफसोस जताया. कनिमोझी करुणानिधि ने कहा कि चेन्नई में भारतीय वायु सेना के एक शो के बाद हीट स्ट्रोक के कारण पांच लोगों की मौत “बहुत दर्दनाक” थी और “अनियंत्रित भीड़” से बचा जाना चाहिए था. डीएमके सांसद का ये भारतीय वायुसेना पर कटाक्ष था, जिसने लगभग 15 लाख दर्शकों को एक साथ लाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा था.

कनिमोझी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि चेन्नई के मरीना बीच पर आईएएफ एयर शो में भाग लेने के बाद बढ़ती गर्मी के कारण पांच लोगों की मौत हो गई. अनियंत्रित भीड़ से बचा जाना चाहिए था.’

चेन्‍नई एयर शो हालांकि, आकर्षण का केंद्र था, लेकिन इसे देखने के लिए एकत्र हुए हजारों लोगों को कार्यक्रम के बाद घर लौटने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, पुलिस ने बताया कि इस दौरान पांच लोग बीमार हो गये और उनकी मौत हो गई. शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत समुद्र तट पर हुई, जबकि चार अन्य की मौत आसपास के क्षेत्र में हुई. उन्होंने बताया कि ये सभी पांच लोग उन हजारों लोगों में शामिल थे जो एयर शो देखने के लिए एकत्र हुए थे.

यह भी पढ़ें :-  महाराष्ट्र में एक सप्ताह पहले शुरू हुई थी 'मेरी लाडली बहन योजना', घूस लेने लगे अधिकारी

Latest and Breaking News on NDTV

इस बीच विपक्ष के नेता और अन्नाद्रमुक प्रमुख ए.के. पलानीस्वामी ने इस घटना के लिए राज्य की द्रमुक सरकार की निंदा की और आरोप लगाया कि वह इस तरह के महत्वपूर्ण आयोजन के लिए उचित व्यवस्था करने में विफल रही. सूत्रों ने बताया कि इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोग कम से कम दो से तीन घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े रहे और उनमें से कई ने खुद को बचाने के लिए छाते पकड़ रखे थे.

एयर शो पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न एक बजे के बीच आयोजित किया गया था, लेकिन ज्यादातर लोग कम से कम एक घंटे पहले ही कार्यक्रम स्थल पर एकत्र हो गए थे. कार्यक्रम के दौरान कई लोग बेहोश हो गए और आपातकालीन कर्मचारियों ने उन्हें आश्रय स्थलों में देखभाल प्रदान की. निर्जलीकरण के लक्षणों के कारण 30 से अधिक लोगों को पास के सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

भारतीय वायुसेना के विमानों ने स्थानीय मरीना तट के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन करते हुए यहां उपस्थित जनसमुदाय को रोमांच से भर दिया. ये लोग रविवार को उमस के बावजूद हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और राफेल समेत भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों के रणकौशल का भरपूर आनंद उठाया. निकटवर्ती लाइटहाउस मेट्रो स्टेशन और वेलाचेरी में चेन्नई एमआरटीएस रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और कई लोगों के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था. इसके बावजूद कई लोगों ने खतरा उठाकर यात्रा की और कई लोगों की ट्रेन छूट गई.

यह भी पढ़ें :-  आपदा प्रभावित उत्तरी सिक्किम से 176 पर्यटकों को हवाई मार्ग से किया गया रेस्क्यू

Latest and Breaking News on NDTV

एयर शो स्थल के नजदीक अन्ना स्क्वायर पर बस स्टॉप पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र थी. पुलिस ने बताया कि तीन एंबुलेंस यातायात जाम में फंस गई थी और इन्हें निकालने के लिए पुलिस को कदम उठाने पड़े. मरीना से शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया और वाहन एक ही स्थान पर काफी समय तक खड़े रहे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराह्न एक बजे एयर शो खत्म होने के लगभग तीन घंटे बाद मरीना तट के निकट यातायात बहाल कर दिया गया.


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button