देश

मणिपुर में भूकंप के झटकों से हिली धरती, महाराष्ट्र में भी कल आया था भूकंप

मणिपुर में भूकंप के झटकों से हिली धरती, महाराष्ट्र में भी कल आया था भूकंप

(प्रतीकात्मक तस्वीर)


नई दिल्ली:

मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक मणिपुर के कांगपोकपी में 7 जनवरी की रात को 2 बजकर 32 मिनट पर भूकंप आया है. बता दें कि बिहार के पटना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं और भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है. 

रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के लोबुचे में भूकंप का केंद्र था. यहां आपको बता दें कि केवल मणिपुर, बिहार, असम और नेपाल ही नहीं बल्कि तिब्बत में भी कल देर रात भूकंप आया था. जानकारी के मुताबिक नेपाल और तिब्बत के बॉर्डर पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेपाल और तिब्बत की सीमा पर 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 

मणिपुर में आया 3.6 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक बीती रात भारत के मणिपुर में जो भूकंप आया उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई और इस भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर गहराई में मिला है. हालांकि, राहत की बात ये रही कि इस भूकंप से किसी तरह की जानमाल की हानी नहीं हुई.

बीते दिन महाराष्ट्र में भी आया था भूकंप 

बता दें कि बीते दिन महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई थी. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. 

यह भी पढ़ें :-  नेपाल में विनाशकारी भूकंप के एक दिन बाद फिर हिली धरती, 3.6 तीव्रता से झटके हुए महसूस


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button