दुनिया

अमेरिका : न्‍यूजर्सी के प्‍लेनफील्‍ड में भूकंप के झटके, 5.5 रही तीव्रता

अमेरिका : न्‍यूजर्सी के प्‍लेनफील्‍ड में भूकंप के झटके, 5.5 रही तीव्रता

भूकंप को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्‍यक्‍त की हैं. (प्रतीकात्‍मक)

नई दिल्‍ली :

दुनिया भर के अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए जा रहे हैं. शुक्रवार को अमेरिका के न्‍यूजर्सी के प्‍लेनफील्‍ड शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई है. भूकंप के झटके न्‍यूयॉर्क शहर के साथ ही पेंसिल्‍वेनिया तक महसूस किए गए. भूकंप के बाद आम लोगों ने सोशल मीडिया पर भूकंप को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें :-  लगातार बढ़ रहा स्टॉक, आखिर भारत का हीरा क्यों हो गया इतना सस्ता?
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button