देश

Election Results 2024 Live Updates: किसके सिर सजेगा ताज, लोकसभा की 543 सीटों के नतीजे आज

Lok Sabha Elections 2024 Results : देशवासियों का इंतजार बस कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है.सबकी नजर आज आने वाले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर है, जो कि 8 बजे से आना शुरू होंगे. बता दें कि लोकसभा की 543 सीटों पर 7 चरणों में मतदान हुआ, जो कि 1 जून को खत्म हुआ था. इसके बाद एग्जिट पोल के नतीजे आए, जिसमें सभी ने एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी की बात कही.वैसे, एग्जिट पोल तो अनुमान लगाते हैं जो कभी पास और कभी फेल होते हैं, लेकिन आज औपचारिक तरीके से पूरी तरह साफ हो जाएगा कि देश के सिंहासन पर कौन काबिज होने जा रहा है.एक तरफ एनडीए अपनी प्रचंड जीत का दावा ठोक रहा है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन मोदी सरकार के सत्ता से बाहर जाने की बात कर रहा है.वैसे ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आज आने वाले नतीजे परंपरा के अनुरूप रहेंगे या सभी अनुमानों को ध्वस्त करते हुए नया रिकॉर्ड कायम करेंगे. अगर मोदी तीसरी बार जीतते हैं तो इतिहास जरूर बनाएंगे.इससे पहले केवल पंडित जवाहर लाल नेहरू लगातार तीन बार जीते थे. वह 16 साल और 286 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे थे. बता दें कि लोकसभा के नतीजों के साथ-साथ आज आंध्र और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी घोषित होंगे.

क्या बोले एग्जिट पोल्स
एक बार फिर से मोदी सरकार आ रही है, लेकिन एनडीए 400 पार जाती नहीं दिख रही है. The Hindkeshariके ‘पोल ऑफ पोल्‍स’ (Poll of Exit Polls) में सभी एग्जिट पोल्‍स का निचोड़ सामने आया है. The Hindkeshariके पोल ऑफ पोल्‍स के आकलन के मुताबिक एनडीए को 365 सीटें, इंडिया गठबंधन को 146 सीटें और अन्य को 32 सीटें मिलने की संभावना है. लोकसभा की कुल 543 सीटें हैं और बहुमत के लिए 272 सीटें जरूरी हैं.

यह भी पढ़ें :-  Lok Sabha Election 2024 7th Phase Voting: आखिरी चरण में 57 सीटों पर मतदान, CM योगी ने गोरखपुर में डाला वोट

LIVE UPDATES:

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button