देश

Exit Poll: उत्तर भारत के वो राज्य जहां NDA को हो सकता है सीटों का नुकसान


नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के नतीजे 4 जून को मतगणना के बाद सामने आएंगे, लेकिन विभिन्न मीडिया समूहों और संस्थाओं की ओर से किए गए सर्वेक्षणों, यानी एक्जिट पोल्स में यह स्पष्ट अनुमान जताया गया है कि देश में एक बार फिर बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने वाली है. भारतीय जनता पार्टी को कई राज्यों में बड़ी जीत मिल रही है.  हालांकि कुछ राज्यों में सीटों में कमी देखने को मिल रही है. 

Chanakya Exit Poll : हर चुनाव में चौंकाने वाला एग्जिट पोल का चाणक्य, बीजेपी को कितनी सीटें दे रहा, क्या इस बार भी सब होंगे हैरान

एनडीए को राजस्थान में झटका
राजस्थान में पिछले चुनाव में एनडीए को सभी 25 सीटों पर जीत मिली थी हालांकि इस चुनाव में तमाम सर्वे में बीजेपी को नुकसान की आशंका जतायी गयी है. राजस्थान में एबीपी सी वोटर के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 21 से 23 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जतायी है. वहीं इंडिया गठबंधन को 2-4 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है. इंडिया टूडे के सर्वे में बीजेपी को 16-19 सीटों पर नुकसान की बात कही गयी है. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 5-7 सीटों पर जीत मिल सकती है. 

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों का Exit Poll, मोदी-योगी की जोड़ी बना रही है इतिहास

हरियाणा में NDA को 3-4 सीटों का हो सकता है नुकसान
हरियाणा में बीजेपी को इस चुनाव में नुकसान की संभावना व्यक्त की गयी है. इंडिया टूडे के अनुसार बीजेपी को 6-8 सीटों पर जीत मिल सकती है. वहीं इंडिया गठबंधन को 3-4 सीटों पर जीत की संभावना है. जन की बात के अनुसार एनडीए को 7-8 सीटों पर जीत मिल सकती है. पिछले चुनाव में बीजेपी ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज किया था. 

यह भी पढ़ें :-  तब फूट-फूटकर रोए थे चंद्रबाबू नायडू...खाई थी कसम, जानें क्या हुआ था ऐसा और कैसे पूरी की प्रतिज्ञा

बिहार में एनडीए की कम हो सकती हैं सीटें 
बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी के बाद बीजेपी की तरफ से सभी 40 सीटों पर जीत का दावा किया था. हालांकि अब तक आए एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि इंडिया टूडे की तरफ से 29 से 33 सीटों पर एनडीए की जीत का दावा किया गया है. वहीं न्यूज नेशन ने 31 सीटें एनडीए को दी है. बिहार में किसी भी सीट पर अन्य के जीतने की संभावना नहीं जतायी गयी है. 

महाराष्ट्र में क्या है अनुमान? 
महाराष्ट्र को लेकर जारी तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को नुकसान होता दिखाया गया है. एबीपी सी वोटर की तरफ से जारी सर्वे के अनुसार एनडीए को 22 से 26 सीटें मिल सकती है. वहीं इंडिया गठबंधन को 23-25 सीटों पर जीत मिल सकती है. इंडिया न्यूज ने एनडीए को 34 सीटों पर जीत का दावा किया है वहीं इंडिया को 13 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. 

कर्नाटक में भी कम हो सकती है सीटें
कर्नाटक में भी बीजेपी की सीटें कम हो सकती है.  इंडिया टूडे ने बीजेपी को 23 से 25 सीटों पर जीत का अनुमान जताया है. वहीं न्यूज नेशन ने बीजेपी को 16 सीटें मिलने की संभावना जतायी है. तमाम सर्वे में कांग्रेस की सीटों में बढ़ोतरी की संभावना है. 

दिल्ली में भी 1-2 सीटों पर नुकसान की संभावना
दिल्ली की सभी 7 सीटों पर अभी बीजेपी का कब्जा है.  इस चुनाव में रिपब्लिक भारत के सर्वे में बीजेपी को 5 सीटों पर जीत का दावा किया गया है. वहीं न्यूज 24 टूडे ने बीजेपी को 1 सीट के नुकसान की बात कही है. हालांकि कुछ सर्वे में सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया गया है. 

यह भी पढ़ें :-  Exit Poll of LokSabha Election 2024: मोदी-शाह ने जो कहा था वही हो रहा!दक्षिण का द्वार खोल केरल तक पहुंच रही BJP

The Hindkeshariपोल ऑफ पोल्स

Add image caption here


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button