देश

जम्मू: हीरानगर एनकाउंटर का चौथा दिन, आतंकियों का सुराग नहीं, सर्च ऑपरेशन जारी


जम्मू:

जम्मू-कश्मीर के हीरानगर इलाके में चल रहे ऑपरेशन सान्याल को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन सुरक्षा बलों को अभी तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं मिला है. यह ऑपरेशन 23 मार्च को शाम करीब 6:30 बजे शुरू हुआ था.  जब सान्याल इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई. करीब एक घंटे तक चली गोलाबारी में चार से पांच हथियारबंद आतंकियों के शामिल होने की खबर थी. हालांकि, इसके बाद से गोलाबारी बंद हो गई और आतंकियों का कोई अता-पता नहीं चल सका है.

सेना, पुलिस और बीएसएफ के जवान संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. मुठभेड़ स्थल से सुरक्षा बलों को आतंकियों के कुछ सामान मिले हैं. सान्याल इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 6 किलोमीटर भीतर स्थित है, जिसके चलते आशंका जताई जा रही है कि आतंकी सीमा पार से घुसपैठ कर आए थे और अब भाग निकले हो सकते हैं.

आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों ने ड्रोन, खोजी कुत्तों, हेलीकॉप्टर और कमांडो की मदद ली है. इसके बावजूद, चार दिनों से जारी इस ऑपरेशन में कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है. अधिकारियों का कहना है कि इलाके की भौगोलिक स्थिति और जंगल आतंकियों के छिपने में मददगार हो सकते हैं, जिसके चलते सर्च ऑपरेशन को और सघन किया जा रहा है.

स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है, क्योंकि आतंकियों के फरार होने की आशंका से इलाके में तनाव बढ़ गया है. सुरक्षा बलों ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है. इस बीच, ऑपरेशन सान्याल पर सभी की निगाहें टिकी हैं, लेकिन आतंकियों के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें :-  Uttarkashi Tunnel Collapse: आखिर क्यों हुआ सिलक्यारा टनल हादसा? उत्तराखंड सरकार करेगी रिव्यू

ये भी पढ़ें-: पहले आतंकी हमलों का जवाब नहीं देते थे, हमने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक किया: अमित शाह



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button