देश

''मैं जहां हूं, वहां सर्वशक्ततिमान ईश्वर की वजह से हूं'': इस्कॉन के गुरु प्रसाद स्वामी से बोले गौतम अदाणी


नई दिल्ली:

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा कि, “कभी-कभी जब मैं अपनी आंखें बंद करता हूं, तो मैं सोचता हूं कि मैं अपनी योग्यता के कारण नहीं, बल्कि सर्वशक्तिमान की वजह से इस जगह पर हूं.” इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा  कॉन्शसनेस यानी इस्कॉन (ISKCON) के गुरु प्रसाद स्वामी जी से चर्चा में उन्होंने यह बात कही. गौतम अदाणी ने उनसे कहा कि, हम समाज की मदद करने के लिए आप पर निर्भर रहेंगे. आपके पास एक अद्भुत संगठन और डिलीवरी सिस्टम है जिसकी पहुंच लाखों लोगों तक है.”

इस साल प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन कराने के लिए अदाणी ग्रुप और इस्कॉन ने हाथ मिलाया है. महाप्रसाद सेवा महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान 13 जनवरी से 26 फरवरी तक दी जाएगी.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 से 26 फरवरी को महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है. अदाणी ग्रुप ने महाकुंभ में पुण्य कमाने के लिए एक बड़ी पहल की है. अदाणी ग्रुप ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस यानी इस्कॉन (ISKCON) के साथ मिलकर महाकुंभ में प्रसाद वितरण का फैसला लिया है. महाप्रसाद सेवा पूरे महाकुंभ के आयोजन तक चलेगी. 

महाप्रसाद सेवा के बारे में गौतम अदाणी ने एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी. गौतम अदाणी ने लिखा, “कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है, जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है! यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम इस्कॉन इंडिया के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए ‘महाप्रसाद सेवा’शुरू कर रहे हैं. इसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.”

यह भी पढ़ें :-  गौतम अदाणी मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह समारोह में हुए शामिल

इस्कॉन के उत्कृष्ट प्रचारकों में शामिल गुरु प्रसाद स्वामी ने कहा, “अदाणी ग्रुप हमेशा कॉर्पोरेट जिम्मेदारी और सामाजिक सेवा का एक चमकदार उदाहरण रहा है, जो चीज गौतम अदाणी को उत्कृष्ट बनाती है, वह उनकी विनम्रता है. वह कभी इंतजार नहीं करते हैं. वह नि:स्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए आगे बढ़ते हैं. हम उनके योगदान के लिए बेहद आभारी हैं. उनका काम हमें समाज को वापस देने और मानवता की सेवा में एकजुट होने के लिए प्रेरित करता है.”



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button