छत्तीसगढ़जनसंपर्क छत्तीसगढ़

रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन का किया शिलान्यास, सामुदायिक भवन का लोकार्पण….

रायपुर: वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 33 में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

 रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन का किया शिलान्यास, सामुदायिक भवन का लोकार्पण

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :-  छत्तीसगढ़ में गौठान में 6 गायों की मौत पर कार्रवाई, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी हटे
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button