देश

हरियाणा नगर निकाय चुनाव: एकतरफा जीत की ओर BJP, 10 में से 9 सीटों पर बढ़त, हुड्डा के गढ़ में भी कांग्रेस को झटका

Haryana Municipal Election Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद अब भाजपा नगर निकाय चुनाव में भी वहीं प्रदर्शन दोहराती नजर आ रही है. हरियाणा में नगर निकाय चुनावों की वोटों की गिनती हो रही है. अभी तक वोटों की गिनती से जो रुझान सामने आया है, उसमें सत्तारूढ़ भाजपा 10 में से 9 नगर निकायों के मेयर पद पर आगे चल रही है या जीत चुकी है. जिसमें हाई-प्रोफाइल गुरुग्राम भी शामिल है.

हरियाणा में कांग्रेस लगातार दूसरी बार बड़ी हार की ओर बढ़ रही है. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में भी कांग्रेस की स्थिति खराब है. एक स्वतंत्र उम्मीदवार – भाजपा के बागी नेता डॉ. इंद्रजीत यादव मानेसर में आगे चल रहे हैं.

खबर अपडेट की जा रही है. 


यह भी पढ़ें :-  गिद्धों को लाश, सुअरों को केवल गंदगी मिली... महाकुंभ पर झूठी आलोचना करने वालों को योगी की खरी-खरी
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button