दुनिया

"हिंदू वापस जाओ…" US में नहीं थम रहे मंदिरों पर हमले, अब सैक्रामेंटो के स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़

"हिंदू वापस जाओ..." US में नहीं थम रहे मंदिरों पर हमले, अब सैक्रामेंटो के स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़

अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़.

अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब सैक्रामेंटो में बीएपीएस मंदिर में तोड़फोड़ की गई है. कट्टरपंथियों ने मंदिर की दीवारों पर हिंदू विरोधी संदेश लिखकर तोड़फोड़ की. कट्टरपंथियों ने मंदिर की दीवारों पर हिंदू वापस जाओ के नारे लिखे हैं. इस घटना से वहां रहने वाले हिंदुओं में डर पैदा हो गया है.सैक्रामेंटो, जहां पर यह घटना हुई है, वह कैलिफोर्निया की राजधानी है. अमेरिका में एक ही महीने में स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ (US Swami Nrayayan Temple Vandalized) की ये दूसरी घटना है. 

स्वामी नारायण मंदिर में फिर तोड़फोड़

पिछले दिनों ऐसा ही मामला न्यूयॉर्क से सामने आया था. वहां पर भी स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी. करीब 10 दिन पहले हुई इस घटना के बाद अब सैक्रामेंटो के मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और हिंदू विरोधी नारे लिखे गए हैं.भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस घटना की निंदा की है. अब फिर ऐसा ही मामला सामने आया है.

हिंदू संगठन BAPS ने एक बयान जारी कर कहा कि न्यूयॉर्क में BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ के 10 दिन से भी कम समय में सैक्रामेंटो में हमारे मंदिर को अपवित्र किया गया. नफरत भरे संदेशों के साथ मंदिर में तोड़फोड़ की गई. नफरत की हम हमारी निंदा करते हैं. हमें इस बात का गहरा दुख है. सभी के लिए हमारी प्रार्थनाएं, जिनमें दिल से नफरत करने वाले लोग भी शामिल हैं.

हिंदू मंदिरों में पहले भी हुई तोड़फोड़ 

  • जुलाई की शुरुआत में, कनाडा के एडमॉन्टन में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में हुई थी तोड़फोड़.
  • 10 दिन पहले मेलविले, न्यूयॉर्क में BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़.
  • अब सैक्रामेंटो में बीएपीएस मंदिर में तोड़फोड़ और लिखे गए नफरत भरे संदेश.
यह भी पढ़ें :-  डिजिटल लाइब्रेरी इंटरनेट आर्काइव पर बड़ा हमला, 3.1 करोड़ यूजर्स का डाटा हुआ लीक

‘सैक्रामेंटो काउंटी में नफरत के लिए जगह नहीं’

सैक्रामेंटा काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाले सीनेटर अमी बेरा ने मंदिर में हुई इस घटना की निंदा करते हुए लोगों से असहिष्णुता के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने एक्स पर पोस्ट जारी कर कहा कि सैक्रामेंटो काउंटी में धार्मिक कट्टरता और नफरत के लिए कोई जगह नहीं है.सभी को मिलकर असहिष्णुता के खिलाफ खड़ा होना चाहिए. यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि हमारे समुदाय में हर धर्म के लोग सुरक्षित और सम्मानित महसूस करें.



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button