देश

मैं बेवकूफ बन गया… रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शशि थरूर ने की मोदी सरकार की तारीफ, पढ़ें क्या है इसके मायनें


नई दिल्ली:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के मिजाज बीते कुछ समय से बदले-बदले नजर आ रहे हैं. बीते कुछ महीनों में शशि थरूर ने ऐसे कई बयान दिए हैं जो पार्टी लाइन से हटकर हैं. अब ऐसे ही एक अन्य बयान में शशि थरूर ने रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत सरकार के स्टैंड को गलत बताने वाले अपने बयान पर पछतावा जताया है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को रायसीना डायलॉग 2025 में स्वीकार किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर 2022 में जो रुख उन्होंने अपनाया था वो सही नहीं था. अब उन्हें उस बयान पर अफसोस हो रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मैं बेवकूफ बन गया. 

आपको बता दें कि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद शशि थरूर भारत सरकार के रुख को लेकर मुखर रूप से अपनी बात रख रहे थे. शशि थरूर ने उस समय संसद में कहा था कि भारत का रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस तरह से चुप हो जाना यूक्रेन और उसके समर्थकों के लिए निराशाजनक होगा. शशि थरूर ने सरकार पर मौन रहने का आरोप लगाते हुए कहा था कि रूस हमारा दोस्त है और उसकी कुछ वैध सुरक्षा चिंताएं हो सकती हैं लेकिन भारत का अचानक इस मुद्दे पर चुप हो जाना यूक्रेन और उसके समर्थकों को निराश करेगा. 

पीएम मोदी की तारीफ की

शशि थरूर ने रायसीना डायलॉग 2025 में कहा कि मुझे तीन साल बाद ऐसा लगता है कि मैं बेवकूफ बन गया. भारत ने जो नीति अपनाई थी उसका साफ तौर पर मतलब ये है कि भारत के पास आज ऐसा प्रधानमंत्री है जो दो सप्ताह के अंतराल में यूक्रेन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति दोनों को गले लगा सकते हैं. आज भारत जिस स्थिति में है उसके पीछे उसकी पुराने समय में तय की नीतिया ही हैं.

यह भी पढ़ें :-  BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, लेकिन सहयोगियों से लग सकता है झटका : कांग्रेस नेता शशि थरूर

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस से बढ़ती नाराजगी के बीच तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता पीयूष गोयल के साथ एक फोटो पोस्ट की थी. ये तस्वीर भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते पर चर्चा के बाद की है. इस सेल्फी में वह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और ब्रिटिश व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ नजर आ रहे हैं. उनकी इस तस्वीर के बाद कांग्रेस में उनके भविष्य को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है. तस्वीर में शशि शरूर, पीयूष गोयल  रेनॉल्ड्स के साथ मुस्कराते नजर आ रहे हैं. 

कांग्रेस सांसद ने अपनी तस्वीर को एक्स पर पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में बिजनेस एंड ट्रेड के लिए ब्रिटेन के व्यापार राज्य सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स के साथ बातचीत करके अच्छा लगा. लंबे समय से रुकी हुई FTA वार्ता फिर से शुरू हो गई है, जो बहुत स्वागत योग्य है.

उन इस तस्वीर के कई मायनें निकाले जा रहे थे. कोई इसे बीजेपी से उनकी बढ़ती नजदीकियों की तरह देख रहा था कोई इसे उनके भविष्य की योजनाओं से जोड़कर देख रहे थे. आपको बता दें बीते कुछ महीनों में कांग्रेस सांसद ने कई ऐसे बयान दिए हैं जो उनकी पार्टी लाइन के उलट रहे हैं. 



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button