देश

"मैंने उसे आग के हवाले कर दिया…", भाई को बहन के ससुराल से आया फोन

मध्य प्रदेश में महिला को किया आग हवाले, मौत

खास बातें

  • मध्यप्रदेश के रतलाम में महिला के साथ दरिंदगी
  • मृतक महिला के पति की पहले ही हो चुकी है मौत
  • पुलिस ने इस मामले की शुरू की जांच

नई दिल्ली:

मध्यप्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर उसके जेठ (पति के बड़े भाई) ने पहले छींटा और बाद उसे आग के हवाले कर दिया. घटना रतलाम की है. इस घटना में पीड़ित महिला की मौत हो गई है. पुलिस ने मृतक महिला की पहचान निर्मला के रूप में की है. बता दें कि मृतक महिला के पति प्रकाश ने छह महीने पहले आत्महत्या कर ली थी. आरोपी सुरेश जो महिला के पति का बड़ा भाई था, प्रकाश की आत्महत्या के लिए निर्मला को दोषी मानता था. महिला को आग के हवाले करने के बाद आरोपी ने पीड़िता के भाई को फोन कर बताया कि हमने तुम्हारी बहन को आग के हवाले कर दिया है. 

यह भी पढ़ें

पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पति की मौत के बाद से निर्मला अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में रह रही थी. स्थानीय पुलिस ने कहा कि हालांकि, उसका जीजा उससे द्वेष रखता था क्योंकि उसने अपने छोटे भाई की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया था. 

पीड़िता के भाई ने बताई पूरी कहानी

शनिवार को सुरेश ने महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से खींचकर बाहर ले गया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. निर्मला के भाई ने पत्रकारों से कहा कि हमें सुरेश का फोन आया कि ‘हमने तुम्हारी बहन को आग लगा दी है.’ वह मेरी बहन को उसके पति की मौत के लिए दोषी ठहराता था. वे उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे. 

 

यह भी पढ़ें :-  54 सालों का योगदान, मुझे मत सिखाइए... राज्यसभा में फिर भिड़े सभापति धनखड़ और मल्लिकार्जुन खरगे

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button