देश

बर्फ का मजा न बन जाए सजा! शिमला जा रहे हैं, तो ये तस्वीरें जरूर देख लें


नई दिल्‍ली:

Shimla Snowfall : उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तो हिल स्‍टेशंस पर बर्फबारी के बाद नजारा किसी जन्‍नत से कम नहीं है. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला भी सफेद बर्फ की चादर से ढक गई है. इसके बाद शिमला में बड़ी संख्‍या में पर्यटक उमड़ने लगे हैं. बर्फबारी देखने का उत्‍साह उन्‍हें पहाड़ों की ओर खींच रहा है. हालांकि अगर आप शिमला जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह तस्‍वीरें जरूर देख लें, जहां जाम में फंसी गाड़ियां और कई बंद सड़कें बता रही हैं कि बर्फ का मजा कहीं सजा न बन जाए. 

Latest and Breaking News on NDTV

शिमला में हर साल लाखों पर्यटक उमड़ते हैं, खासतौर पर सर्दियों में शिमला आने वाले ज्‍यादातर पर्यटकों का एक ही उद्देश्‍य होता है आसमान से गिरती बर्फ को देखना. बहुत से लोगों के लिए भीषण सर्दी में घर से बाहर निकलना तक मुश्किल होता है, लेकिन वे बर्फबारी के लिए सैंकडों किलोमीटर का सफर तय कर यहां पर पहुंचते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मी के मौसम की तरह सर्द मौसम भी  लोगों को आकर्षित कर रहा है. हालांकि शिमला में बर्फबारी और बड़ी संख्‍या में वाहनों के पहुंचने से कई जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई है. 

अधिकारियों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी हुई है. इसके कारण तीन राष्‍ट्रीय राजमार्गों सहित कम से कम 177 सड़कें बंद हो गईं. किन्नौर, लाहौल और स्पीति और शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा और सिरमौर जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें :-  बीजेपी को 2022-23 में चुनावी बॉन्ड से लगभग 1300 करोड़ रुपये मिले

Latest and Breaking News on NDTV

लगातार दूसरे दिन बर्फबारी से क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए पहुंचे पर्यटकों में जबरदस्‍त उत्‍साह है. शिमला होटल एंड टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके सेठ ने पीटीआई को बताया कि शिमला में होटल ऑक्यूपेंसी 70 प्रतिशत से अधिक है. उन्होंने कहा कि बर्फबारी के कारण कमरे की बुकिंग में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व और आपदा) ओंकार शर्मा ने पीटीआई को बताया कि करीब 174 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं और अटल सुरंग के पास फंसे करीब 500 वाहनों में पर्यटकों को सोमवार देर रात तक सुरक्षित निकाला गया. 

हादसों में 24 घंटे में चार की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और कुछ जगहों पर वाहन फिसलने से कई लोग घायल हो गए. प्रशासन ने अभी तक पीड़ितों के बारे में विवरण साझा नहीं किया है. 

अटारी और लेह, कुल्लू जिले में संज से औट और किन्नौर जिले में खाब संगम के साथ ही लाहौल और स्पीति जिले में ग्रैम्फू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया. 

शिमला, किन्‍नौर और मंडी में कई सड़कें बंद 

शिमला में सबसे ज्यादा 89 सड़कें बंद हैं, इसके बाद किन्नौर में 44 और मंडी में 25 सड़कें बंद हैं. स्‍टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, 683 ट्रांसफार्मरों के काम करना बंद करने के बाद कुछ क्षेत्रों में बिजली नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV

शर्मा ने पर्यटकों को जिला प्रशासन और पुलिस की सलाह का पालन करने, स्थानीय लोगों के सुझाव सुनने और बर्फ में गाड़ी नहीं चलाने की सलाह दी है. 

यह भी पढ़ें :-  संसद में गतिरोध समाप्त करने के लिए उपराष्ट्रपति से मिलेंगे सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button