देश

इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड और तीन तलाक से जुड़े मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई


नई दिल्‍ली :

देश के सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में आज कई अहम मामलों में सुनवाई होनी है. इसमें चुनावी बॉन्‍ड (Electoral Bond) और तीन तलाक (Triple Talaq) से जुड़े मामलों को लेकर सुनवाई होगी. चुनावी बॉन्‍ड के मुद्दे पर एक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है तो तीन तलाक पर केंद्र सरकार के कानून को मुस्लिम संगठनों ने चुनौती दी है. 

चुनावी बॉन्ड के बदले राजनीतिक दलों को कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दी गई कथित रिश्वत की एसआईटी जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. एनजीओ कॉमन कॉज की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि चुनावी बॉन्ड के जरिए दिए गए चुनावी चंदे में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है. 

तीन तलाक पर केंद्र सरकार के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर भी आज कोर्ट सुनवाई करेगा. इस कानून के जरिए सरकार ने तीन तलाक को अपराध बना दिया है और तीन साल की सजा का प्रावधान किया है, जिसे विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. 

समलैंगिकों के रक्‍तदान पर प्रतिबंध का मामला 

समलैंगिकों के लिए रक्तदान पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. एक जनहित याचिका में सुप्रीम कोर्ट से एलजीबीटीक्यू समुदाय को रक्तदान की इजाजत देने की मांग की गई है. याचिका में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नेशनल ब्‍लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल और राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के 2017 के नियमों की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है. 

नफरती भाषणों के मामले पर भी आज सुनवाई  

यह भी पढ़ें :-  "इसकी तुलना मणिपुर से ना करें..." : सन्देशखाली मामले में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

सुप्रीम कोर्ट देश में दिए जा रहे नफरत भरे भाषण के खिलाफ दायर विभिन्न याचिकाओं पर भी आज सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि चाहे एक पक्ष हो या दूसरा, सभी के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए. जहां भी अभद्र भाषा होगी, उससे कानून के मुताबिक निपटा जाएगा.’
 


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button