देश

हैवानियत ! गुरुग्राम में घरेलू सहायिका को पहले निर्वस्त्र कर पीटा फिर कुत्ते से भी कटवाया, मामला दर्ज

हैवानियत ! गुरुग्राम में घरेलू सहायिका को पहले निर्वस्त्र कर पीटा फिर कुत्ते से भी कटवाया, मामला दर्ज

दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घरेलू सहायिका को पहले पीटा और बाद में उसे कुत्ते से भी कटवाया. घटना के बारे में पता चलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 13 वर्षीय लड़की को गुरुग्राम के सेक्टर 57 में जिस परिवार के लिए वह काम करती है, उसने कथित तौर पर पीटा, कुत्ते से कटवाया और कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया.

यह भी पढ़ें

पुलिस ने बताया कि लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, जिस घर में लड़की काम करती थी, उसकी महिला अक्सर उसे लोहे की रॉड और हथौड़े से पीटती थी, जबकि उसके दो बेटे उसके कपड़े उतारते थे, उसका निर्वस्त्र वीडियो बनाते थे और उसे गलत तरीके से छूते थे.

मुंह पर पट्टी बांधकर एक कमरे में बंधक बनाई गई लड़की को रविवार को तब मुक्त कराया गया जब उसकी मां अपने मालिक के साथ वहां पहुंची. पुलिस ने बताया कि मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी को 48 घंटे में केवल एक बार खाना दिया गया और उसके मुंह पर टेप लगा दिया गया ताकि वह शोर न मचा सके.

सेक्टर 51 महिला पुलिस थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि लड़की के मालिक उसके हाथों पर तेजाब डालते थे और किसी को इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देते थे. बिहार की रहने वाली लड़की की मां ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को 27 जून को सेक्टर 57 में शशि शर्मा के घर पर पास के इलाके में वाहन साफ करने वाले एक व्यक्ति की मदद से नौकरी दिलाई थी.

यह भी पढ़ें :-  लोकसभा चुनाव 2024 : जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने दी 6 गारंटी, पत्नी सुनीता ने महारैली में पढ़कर सुनाई

ये भी पढ़ें- करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह की हत्या में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र : पेंशन के पैसे को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति को किया आग के हवाले, FIR दर्ज

(इस खबर को The Hindkeshariटीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button