देश

मुंबई से उड़ान भरने के 12 घंटे बाद गुवाहाटी पहुंची IndiGo की फ्लाइट, ढाका में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

ये भी पढ़ें-मुंबई से गुवाहाटी जा रही है IndiGo की फ्लाइट ने ढाका में की इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट की ढाका में इमरजेंसी लैंडिंग

मुंबई युवा कांग्रेस ने एक्स पर चुटकी लेते हुए लिखा, “IndiGo6E 12 घंटे की उड़ान के बाद आखिरकार गुवाहाटी में लैंड हुआ. मुझे यूरोप पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन मैं गुवाहाटी में आकर खुश हूं, मेरा देश महान, धन्यवाद.”

इससे पहले, एक बयान में, इंडिगो की तरफ से कहा गया कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट 6ई 5319 को डायवर्ट किया गया था. सभी यात्री विमान के अंदर थे इनको इस बारे में अपडेट किया गया और उन्हें रिफ्रेशमेंट दिया गया. इंडिगो ने असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा, ”ढाका से गुवाहाटी तक उड़ान संचालित करने के लिए चालक दल के एक वैकल्पिक समूह की व्यवस्था की जा रही है.

लंबे इंतजार से परेशान हुए कई यात्री

हालांकि, कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अचानक रास्ता बदलने जाने के बाद लंबे इंतजार पर निराशा जताई. शनिवार सुबह एक पोस्ट में सूरज सिंह ठाकुर ने दावा किया कि यात्री 9 घंटे तक विमान के अंदर रहे, उन्होंने बिना पासपोर्ट के बांग्लादेश में लैंड किया था. 

फ्लाइट में मौजूद एक अन्य यात्री ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 178 यात्री चार घंटे से ज्यादा समय से इंतजार कर रहे थे कि कोई अन्य दल उन्हें उनके गंतव्य तक वापस ले जाए.”इंडिगो 6E की मुंबई से गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट 178 यात्रियों के साथ 9 घंटे तक फंसी रही. नॉर्थ-ईस्ट में लो विजिबिलिटी की वजह से हमने सुबह 4 बजे के करीब ढाका में लैंडिंग की.  हम अब 4 घंटे से दूसरे चालक दल का इंतजार कर रहे हैं.”  प्लीज क्या हम इसमें तेजी ला सकते हैं?.” 

मुंबई से गुवाहाटी के लिए उड़ी फ्लाइट, ढाका में रुकी

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार रात 8.20 बजे मुंबई से उड़ान भरने वाली थी और रात 11.10 बजे गुवाहाटी में लैंड करने वाली थी. लेकिन फ्लाइट तीन घंटे की देरी से रात करीब 11.20 बजे मुंबई से रवाना हुई.

यह भी पढ़ें :-  कांग्रेस कार्यालय पहुंची मुस्लिम महिलाएं, कहा- कब होंगे हमारे वादे पूरे

ये भी पढ़ें-दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह, गिरकर 3.6 डिग्री हुआ तापमान; रेड अलर्ट

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button