देश

यूपी में रेलवे ट्रैक पर मिला लोहे का सरिया, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी

देश में पिछले कुछ दिनों में रेल को कई बार बेपटरी करने की कोशिश की गई है. अब यूपी के ललितपुर में रेलवे ट्रैक पर लोहे का सरिया मिला है. ये सरिया यहां से गुजर रही पातालकोट एक्सप्रेस के इंजन में फंस गया. हालांकि, ट्रेन के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, लेकिन तब तक लोहे का सरिया इंजन में जा फंसा था. गमीनत ये रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी. इस मामले को लेकर ललितपुर के जखौरा थाने में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है.


यह भी पढ़ें :-  दिल्ली में उमसभरी गर्मी से हाल बेहाल, पहाड़ों पर आफत की बारिश; जानें देश के बाकी हिस्सों के मौसम का हाल
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button