दुनिया

गाजा में मौत बांट रही इजरायल-हमास जंग, अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

Israel-Hamas War: इजरायल-हमास की लड़ाई की गाजा बुरी तरह से बर्बाद हो चुका है. गाजा से हर रोज दिल को चीर देने वाली तस्वीरें-वीडियो सामने आ रही हैं. इधर रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस जंग के कारण गाजा में मरने वालों की संख्या 50 हजार से अधिक हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अक्टूबर 2023 में इजरायल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से फिलिस्तीनी क्षेत्र में कम से कम 50,021 लोग मारे गए हैं.

50021 लोगों की मौत, 113274 घायल

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “7 अक्टूबर, 2023 से अब तक इजरायली आक्रमण के कारण 50,021 लोग शहीद हो चुके हैं. 1,13,274 लोग घायल हुए हैं.” इससे पहले क्षेत्र की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने अपने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो गई है.

गाजा में लंबे समय से चल रहा इजरायल-हमास की जंग

मालूम हो कि फिलिस्तीन के गाजा पट्टी इलाके में संगठित हमास के साथ इजरायल का युद्ध लंबे समय से चल रहा है. बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर कुछ शर्तों के साथ सीजफायर की घोषणा हुई थी. जिसके बाद दोनों ओर बंद बंदियों को रिहा किया जाना भी शुरू हुआ था. 

20 मार्च को इजरायल के हमले में हुई थी 16 लोगों की मौत

लेकिन बातचीत का दूसरा चरण शुरू नहीं होने पर इजरायल ने फिर से हमला किया था. 20 मार्च को गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमले में कम से कम 16 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें :-  Explainer: जापान के प्रधानमंत्री आवास को क्‍यों बताया जा रहा Haunted House?

इजरायल बोला- हम हमास के आतंकियों को बना रहे निशाना

यह हमला बुधवार को बेत लाहिया के सलातीन इलाके में हमला हुआ, यहां लोगों ने पहले हुए इजरायली हमलों के पीड़ितों के लिए शोक सभा आयोजित की थी. गाजा में इजरायली सेना के नए हमलों के बीच यह हमला हुआ. इजरायल का कहना है कि उसके हमले हमास के आतंकियों को निशाना बना रहे हैं.

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार से अब तक 430 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इस दौरान, जो संघर्ष विराम 19 जनवरी से जारी था, वह खत्म हो गया. मारे गए लोगों में 170 से ज्यादा बच्चे और 80 महिलाएं भी शामिल हैं.

हॉस्पिटल फुल, इमरजेंसी तक में ढंग से इलाज नहीं

दूसरी ओर इजरायल की सेना का कहना है कि ये हमले “हमास के खतरों को खत्म करने” के लिए किए जा रहे हैं और तब तक जारी रहेंगे जब तक उनके “रणनीतिक लक्ष्य” पूरे नहीं हो जाते. वहीं, फिलिस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेताया है कि गाजा के अस्पतालों में घायलों की काफी भीड़ है और आपातकालीन सेवाएं ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं.


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button