देश

जयशंकर ने आबू धाबी के मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- ये भारत-UAE दोस्ती का एक जीवंत प्रतीक

जयशंकर ने आबू धाबी के मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- ये भारत-UAE दोस्ती का एक जीवंत प्रतीक

जयशंकर ने आबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर में विधि-विधान से पूजा पाठ किया.


नई दिल्ली:

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S Jaishankar) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे हैं. विदेश मंत्री रविवार को आबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर (BAPS Hindu Temple) गए व मंदिर में विधि-विधान से पूजा पाठ किया. उनका कहा है कि मैं बीएपीएस हिंदू मंदिर आकर धन्य हो गया. यह मंदिर भारत-यूएई दोस्ती (India-UAE Friendship) का एक जीवंत प्रतीक है. यह दुनिया को एक सकारात्मक संदेश देता है. यह दोनों देशों के बीच एक सच्चा सांस्कृतिक ब्रिज है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के दौरान भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ क्षेत्रीय और ग्लोबल विकास से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

इजरायल-हमास संघर्ष पर होगी चर्चा!

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अधिकारियों ने यात्रा के बारे में नाम न छापने के शर्त पर बताया कि विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ इजरायल और हमास संघर्ष पर चर्चा हो सकती है.

ज्ञात हो कि भारत-यूएई के बीच संबंधों में बीते कुछ सालों मजबूती आई है. दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़कर 100 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें :

* भारत प्रथम, वसुधैव कुटुंबकम देश की विदेश नीति के दो मार्गदर्शक सिद्धांत होंगे : एस. जयशंकर
* देश के सबसे बड़े फैसले लेती है CCS, जानें मोदी के ये चार मंत्री क्यों हैं सबसे पावरफुल
* पुराने हाथों में ही 4 पावरफुल मंत्रालय, चौहान-नड्डा-खट्टर कोर टीम में, जानें मोदी ने कैसे सजाई अपनी पूरी टीम

यह भी पढ़ें :-  इंटरनेट के 'नेट' में उलझा इंसान : 'ब्लू स्क्रीन' से पहले जब 'Y2K' और 'DNS' से थमी दुनिया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को The Hindkeshariटीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button