देश

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: जवाहरलाल नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है.

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे. उनका 1964 में प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान निधन हो गया था. जवाहरलाल नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है.

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि.’

पीएम मोदी के अलावा सोनिया गांधी, राहुल, गांधी सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने भी चाचा नेहरू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,पंडित जवाहर लाल नेहरू एक सोच हैं – स्वतंत्रता की, प्रगति की, न्याय की.भारत माता को आज अपने ‘हिंद के जवाहर’ के इन्हीं मूल्यों की ज़रूरत है, एक विचारधारा की तरह, हर दिल में.

वहीं, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ,कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी शांतिवन पहुंचकर पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की.

14 नवंबर की तारीख यानी नेहरू जी की जयंती को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ‘‘चाचा नेहरू” कहकर पुकारते थे. बता दें कि भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया गया.

यह भी पढ़ें :-  कांग्रेस ने बताया राहुल गांधी को वायनाड, रायबरेली से चुनाव लड़ने के लिए दिए थे कितने रुपए

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button