देश

नौकरी वापस दिलाऊंगा : DCW के हटाई गईं संविदा कर्मचारियों से बोले केजरीवाल


नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बैठे बीजेपी के एलजी द्वारा आदेश पारित करके दिल्ली महिला आयोग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के फैसले की कड़ी निंदा की है. ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन सभी कर्मचारियों के दर्द और तकलीफ को समझते हुए उन्हें भरोसा दिया है कि वह उनकी नौकरी वापस दिलाएंगे, चाहें इसके लिए उन्हें कुछ भी करना पड़े. दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिवाली से पहले इतने सारे लोगों की नौकरी छीन लेना अमानवीय है, यह बीजेपी की मानसिकता बताती है.

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह दिवाली से पहले सैकड़ों लोगों के घर उजाड़े और उनकी नौकरियां छीनी हैं, यह बीजेपी द्वारा बड़ा पाप किया गया है. बीजेपी अपने भाषणों और घोषणापत्र में नौकरियां देने की बात करती है, लेकिन 30-30 साल से संविदा पर काम कर रहे लोगों को इस तरह हटाना भाजपा के चरित्र को भले शोभा देता हो, पर दिवाली से पहले इतने लोगों की नौकरी छीनना बेहद शर्मनाक और अमानवीय है. यह घटना साफ बताती है कि भाजपा नौकरियों के खिलाफ है.

मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘ये लोग शानदार काम कर रहे थे और किसी न किसी रूप में लोगों, खासकर महिलाओं की मदद कर रहे थे. ये आज से नहीं, बल्कि 30 साल से काम कर रहे थे, लेकिन भाजपा ने इन्हें एक झटके में नौकरी से निकाल दिया, वह भी दिवाली से ठीक पहले. अब इनके घरों में दिवाली कैसे मनेगी. आम आदमी पार्टी और हमारी सरकार इनके साथ खड़ी है, और इन्हें बहाल करने के लिए जो भी करना होगा, हम करेंगे.

यह भी पढ़ें :-  पांच राज्यों के Exit Poll Live: राजस्थान में BJP, मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बहुमत के आसार

डीसीडब्ल्यू ने महिला एवं बाल विकास विभाग के 29 अप्रैल के आदेश का हवाला दिया, जिसमें कर्मचारियों की बर्खास्तगी के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी दी गई थी. 


Show More

संबंधित खबरें

Back to top button