देश

"इनकम टैक्स, CBI और ED के कारण बीजेपी में जा रहे नेता " : सुप्रिया सुले

बारामती (महाराष्ट्र):

महाराष्ट्र के बारामती की तीन बार की सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को The Hindkeshariसे कहा कि विपक्षी दलों के नेता बीजेपी में इसलिए नहीं जा रहे हैं क्योंकि उन्हें उसकी विचारधारा पसंद है, बल्कि “आईसीई – इनकम टैक्स, सीबीआई और ईडी” के कारण जा रहे हैं. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के संस्थापक दिग्गज नेता शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले बारामती लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव लड़ने जा रही हैं. वे इस संसदीय सीट का साल 2009 से प्रतिनिधित्व कर रही हैं. बारामती पवार परिवार का गढ़ है. शरद पवार इस सीट से 1996 से 2009 तक सांसद रहे थे.

यह भी पढ़ें

हालांकि, यह चुनाव पिछले चुनावों से अलग है. अब शरद पवार की एनसीपी विभाजित हो गई है. इसके एक गुट की बागडोर 80 साल के शरद पवार के हाथ में है और दूसरे गुट का नेतृत्व उनके भतीजे अजित पवार कर रहे हैं. अजित पवार बीजेपी और शिवसेना के साथ गठबंधन करके महाराष्ट्र सरकार का हिस्सा बन चुके हैं। सुप्रिया सुले अब एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी.

संकेत यही मिल रहे हैं कि इस बार बारामती के चुनाव में पवार बनाम पवार मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीट पर सुप्रिया सुले का मुकाबला उनकी भाभी और अजित पवार की पत्नी पर्यावरण कार्यकर्ता सुनेत्रा पवार से होने की संभावना है.

इस बारे में पूछे जाने पर सुप्रिया सुले ने जवाब दिया, “मुझे नहीं पता कि मेरे खिलाफ कौन चुनाव लड़ रहा है क्योंकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. घोषणा होने पर मैं आपको बताऊंगी.”

यह भी पढ़ें :-  The Hindkeshariइलेक्शन कार्निवल : 26 साल पुराने 'गढ़' हमीरपुर को बरकरार रखने में अनुराग ठाकुर के सामने क्या चुनौतियां?

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन (INDIA alliance) की चुनावी संभावनाओं, खास तौर पर आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और विपक्षी दलों में विभाजन के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. जो लोग बीजेपी में गए, उन्होंने स्वप्रेरणा से ऐसा नहीं किया. वे आईसीई – इनकम टैक्स (विभाग), सीबीआई और ईडी के कारण गए. बीजेपी ने अशोक चव्हाण पर तूफान खड़ा कर दिया था. और अब उन्होंने उन्हें अपने साथ ले लिया है. इस तरह वे पार्टियों को तोड़ रहे हैं. यह राजनीति नहीं है, यह लोकतंत्र की हत्या है.”

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और पिछले महीने बीजेपी में शामिल हो गए.

यह पूछे जाने पर कि वे क्या बारामती में एक और जीत हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं? सुप्रिया सुले ने कहा, “मेरा काम सबके सामने है, मेरा संसदीय प्रदर्शन भी सबके सामने है, और मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है.”

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button