देश

LIVE: मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट समंदर में पलटी, 13 की मौत

मुंबई तट के पास नौका हादसे में 13 लोगों की मौत, 99 को बचाया गया

महाराष्ट्र में मुंबई तट के समीप बुधवार को नौसेना के एक पोत के एक नौका से टकराने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 99 अन्य लोगों को बचा लिया गया. नौसेना ने यह जानकारी दी. नौसेना की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि नौसेना का पोत इंजन परीक्षण के लिए जा रहा था, लेकिन तभी शाम चार बजे इसने नियंत्रण खो दिया और करंजा के पास यह नीलकमल नामक नौका से टकरा गया. यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल ‘एलीफेंटा’ द्वीप पर लेकर जा रही थी.

यह भी पढ़ें :-  महिला डॉक्टर की हत्या: न्याय की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल में हजारों महिलाएं सड़कों पर उतरीं
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button