देश

Live : ISRO के 100वें लॉन्च का काउंटडाउन शुरू, संगम पर भगदड़ जैसी स्थिति

मौनी अमावस्या के अवसर पर ‘अमृत स्नान’ के लिए त्रिवेणी संगम के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और सतर्क रहने के लिए कहा है. आपात स्थिति में मेला पुलिस, यातायात पुलिस और विशेष डॉक्टरों की टीम श्रद्धालुओं की देखरेख के लिए 24 घंटे तैनात की गई है. 

तिरुपति, आंध्र प्रदेश: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में तैयारियां जारी हैं. ISRO अपने 100वें मिशन, NVS-02 नेविगेशन सैटेलाइट को आज सुबह 6.23 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान GSLV-F15 के जरिए लॉन्च करने के लिए तैयार है.

दिल्ली पुलिस ने 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह के लिए विस्तृत यातायात व्यवस्था के संबंध में एक परामर्श जारी किया है. परामर्श के अनुसार, विजय चौक मंगलवार को अपराह्न दो बजे से रात साढ़े नौ बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें :-  लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान, जानें अब तक कहां कितनी हुई वोटिंग
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button