देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: मुंबईवाले सुस्त, गढ़चिरौली में चल रही बंपर वोटिंग, पढ़ें कहां कितना हुआ मतदान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: मुंबईवाले सुस्त, गढ़चिरौली में चल रही बंपर वोटिंग, पढ़ें कहां कितना हुआ मतदान

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हो रही है बंपर वोटिंग


नई दिल्ली:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत मतदान अभी भी जारी हैं. महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 32.18 फीसदी मतदान हुआ है. राज्य में 1 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान गढ़चिरौली में (50.89 फीसदी) दर्ज किया गया है. जबकि अहमदनगर 32.90 फीसदी, अकोला में 29.87 फीसदी, अमरावती में 31.32 फीसदी, औरंगाबाद में 33.89 फीसदी, मुंबई सिटी में 27.73 फीसदी, मुंबई सब-अर्बन में 30.43 फीसदी, नागपुर में 31.65 फीसदी और नाशिक में 32.30 फीसदी मतदान हुआ है.  

वहीं बात अगर सुबह 11 बजे तक हुए मतदान की करें तो उस समय तक सबसे ज्यादा वोटिंग गढ़चिरौली (30 फीसदी) में हुआ है. वहीं 11 बजे तक सबसे कम मतदान जलगांव में (15.62 फीसदी) हुआ है. इसके अलावा अलावा अहमदनगर में 18.24, औरंगाबाद में 17.45 फीसदी, कोल्हापुर में 20.59 फीसदी, मुंबई सिटी में 15.78 फीसदी और मुंबई सब-अर्बन क्षेत्र में 17.99 फीसदी मतदान हुआ है. वहीं बात अगर 9 बजे तक की मतदान की करें तो मतदान का कुल परसेंटेज 6.61 रहा था. अगर बात विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग परसेंटेज की करें तो महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में 9 बजे तक कुल 12.33 फीसदी मतदान हुआ है. जबकि मुंबई सिटी में 6.25 फीसदी और मुंबई सब-अर्बन में कुल 7.88 फीसदी तक मतदान हुआ है. हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है वैसे वैसे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें दिखने लगी है. कहा जा रहा है कि 2019 की तुलना में इस बार वोटिंग का परसेंटेज ज्यादा रह सकता है. ऐसा हुआ तो इसका असर चुनावी नतीजों पर भी खास तौर पर पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें :-  नहीं थम रहा विस्तारा एयरलाइंस की उड़ानों में देरी और रद्द होने का सिलसिला, आज भी दिल्ली की 10 फ्लाइट कैंसिल
सीट सुबह 9 बजे वोटिंग प्रतिशत सुबह 11 बजे वोटिंग प्रतिशत दोपहर 1 बजे वोटिंग प्रतिशत दोपहर 3 बजे वोटिंग प्रतिशत शाम 5 बजे वोटिंग प्रतिशत कुल 
अहमदनगर  5.91  18.24 32.90
अकोला 6.08 16.35 29.87
अमरावती 6.06  17.45 31.32
औरंगाबाद 7.05 18.98 33,89
बीड 6.88 17.41 32.58
भंडारा 6.21 19.44 35.06
बुलधाना 6.16 19.23 32.91
चंद्रापूर 8.05 21.50 35.54
धुले 6.79 20.10 34.05
गढ़चिरौली 12.33 30.00 5089
गोंडिया 7.94 23.32 40.46
हिंगोली 6.45 19.20 35.97
जलगांव 5.85 15.62 27.88
जालना 7.51 21.29 36.42
कोल्हापुर 7.38 20.59 38.56
लातुर 5.91 18.55 33.27
मुंबई सिटी 6.25 15.78 27.73
मुंबई सब-अर्बन 7.88 17.99 30.43
नागपुर 6.86 18.90 31.65
नंदेड़ 5.42 13.67 28.15
नंदुरबार 7.76 21.60 37.40
नाशिक 6.89 18.71 32.30
ओसमानाबाद 4.85 17.07 31.75
पालघर 7.30 19.40 33.40
परभानी 6.59 18.49 33.12
पुणे 5.53 15.64 29.03
रायगढ़ 7.55 20.40 34.84
रत्नागिरी 9.30 22.93 38.52
सांगली 5.14 18.55 33.50
सिंधुदुर्ग 8.61 18.72 38.34
सोलापुर 5.07 20.91 29.44
थाणे 6.66 15.64 28.35
वर्धा 5.93 18.86 34.55
सतारा 6.12 18.71 34.78
वासिम 5.33 16.22 29.31
यवतमाल 7.17 19.38 34.10

महाराष्ट्र और मुंबई में शुरू से ही अलग रहा है वोटिंग परसेंटेज 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत 1967 में पूरे महाराष्ट्र में  60.5 फीसदी मतदान हुआ था. वहीं मुंबई में कुल मतदान 67.7 फीसदी रहा था. वहीं अगर बात 1980 विधानसभा चुनाव की करें तो महाराष्ट्र में कुल मतदान 53.3 फीसदी थी वहीं मुंबई में उस दौरान 37.1 फीसदी मतदान हुआ था. 1995 में महाराष्ट्र में कुल मतदान का प्रतिशत 72.0 फीसदी जबकि मुंबई में 59 फीसदी मतदान किया गया था. बात अगर 2019 की करतें तो पूरे महाराष्ट्र में मतदान का कुल प्रतिशत 61 था जबकि मुंबई में पिछले चुनाव में 52 फीसदी मतदान किए गए थे.

यह भी पढ़ें :-  रीलबाज : बाइक से खींच रहा था ट्रेन, VIDEO वायरल हुआ तो पहुंच गया सलाखों के पीछे



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button