देश

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए जारी किया येलो अलर्ट तो अन्य कई राज्यों के लिए ऑरेंज

बरसात से देश के कई इलाकों में हालत खराब है. कई राज्यों के लिए मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. स्थिति यह है कि राज्य की सरकारों तक को बारिश के कारण हाई अलर्ट पर रहना पड़ रहा है. उत्तराखंड मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 8 जिलों में भारी बारिश होती है. देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर ,पिथौरागढ़, बागेश्वर में आज भारी बारिश हो सकती है. आज से 25 अगस्त तक नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा और असम में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.

मेघालय, केरल में भी आज भारी बारिश हो सकती है. वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 25 अगस्त को तूफान के साथ तेज बारिश का सामना दिल्ली वालों को करना पड़ सकता है.

25 से 26 अगस्त के बीच मध्य महाराष्ट्र,  24-25 अगस्त को विदर्भ, 24-25 अगस्त को ही मध्य प्रदेश, 24 से 26 अगस्त तक गुजरात, 24-25 अगस्त छत्तीसगढ़ में,  24 से 26 कोंकण एवं गोवा में भी भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है.

राजस्थान में एक सप्ताह तक बारिश

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है.दक्षिणी एवं पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभागों के कुछ भागों में 25-26 अगस्त के दौरान वर्षा तेज होने तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर एवं बीकानेर संभागों के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की एवं मध्यम बारिश होने की संभावना है. 24 से 26 अगस्त के दौरान जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. बीकानेर संभाग के कुछ भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें :-  तो क्या उत्तर भारत में आसमान से बरसती रहेगी आग? आखिर क्यों सुस्त हो गया तेजी से बढ़ता मानसून



Show More

संबंधित खबरें

Back to top button