दुनिया

अमेरिका में छह वर्षीय बेटे को 11 बार गोली मारने की दोषी मां को उम्रकैद की सजा

अमेरिका में छह वर्षीय बेटे को 11 बार गोली मारने की दोषी मां को उम्रकैद की सजा

प्रतीकात्मक फोटो

अमेरिका (America) में ओहायो के एक होटल में मां ने अपने छह वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में बेटे का मर्डर करने की आरोपी मां को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. परमा की रहने वाली 31 वर्षीय डेनेइचा ब्रिंगहट को हत्या और अन्य आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया है. कुयाहोगा काउंटी के अभियोजकों ने दोषी पर उन आरोपों को हटा दिया था, जिससे उसे मौत की सजा भी मिल सकती थी. ब्रिंगहट को पैरोल पर रिहा किए जाने से पहले कम से कम 35 साल की जेल की सजा काटनी होगी. अभियोजकों और बचाव पक्ष के वकीलों ने स्वीकार किया कि ब्रिंगहट का मानसिक बीमारी का इतिहास रहा है, जिसमें सिज़ोफ्रेनिया का इलाज भी शामिल है, हालांकि अदालत के आदेश पर हुए मानसिक स्वास्थ्य मूल्यांकन से सामने आया है कि उस पर मुकदमा चलाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि ब्रिंगहट अपने बेटे कामिर को अप्रैल 2021 में ब्रुकलिन के एक होटल में ले गई ताकि वह अंदर बने तरणताल में तैराकी कर सकें, जब वे दोनों कमरे में थे तो उसने अपने बेटे को 11 बार गोली मारी. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने इसके बाद पुलिस को फोन किया और कहा कि एक अज्ञात आदमी ने कमरे में आकर उसके बेटे को गोली मार दी हालांकि, बाद में उसने मनगढ़ंत कहानी बनाने की बात स्वीकार कर ली. अधिकारियों ने गोली मारने के पीछे के कारण का खुलासा नहीं किया है.

कुयाहोगा काउंटी की सहायक अभियोजक एना फरग्लिया ने सजा की सुनवाई के दौरान कहा, ‘मैं निश्चित रूप से मानसिक बीमारी को समझती हूं, लेकिन मामले की सच्चाई यह है कि एक लड़का मारा गया। इसके लिए दोषी को सजा मिलनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें :-  टाइम मैगज़ीन ने छापी एलन मस्क की To-Do List, अरबपति का कुछ यूं आया रिएक्शन

(इस खबर को The Hindkeshariटीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Show More

संबंधित खबरें

Back to top button