देश

मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा आज थमेंगे AAP का हाथ, दिल्‍ली से लड़ेंगे चुनाव


नई दिल्‍ली:

मोटिवेशनल स्पीकर और ऑनलाइन कोचिंग टीचर के तौर पर मशहूर अवध ओझा आज आम आदमीं पार्टी में शामिल हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. अवध ओझा पहले बीजेपी से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई. अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं. अवध ओझा गोंडा के रहने वाले हैं. दिल्‍ली में फरवरी महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं. आम आदमी पार्टी ने अपनी दिल्‍ली चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट भी जारी कर दी है. 



यह भी पढ़ें :-  दिल्ली : गर्लफ्रेंड कुछ दिनों से कर रही थी नजरअंदाज, बॉयफ्रेंड ने कार में कर दिया चाकू से ताबड़तोड़ हमला
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button