जनसंपर्क मध्यप्रदेश

MP NEWS: केंद्र सरकार से मिली पीएम मित्र पार्क की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया प्रधानमंत्री का आभार…

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री मित्र पार्क के प्रथम चरण में अधोसंरचना विकास की प्रक्रिया आरंभ होने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह का हृदय से आभार माना है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा धार की 2158 एकड़ भूमि पर लगभग 2050 करोड़ की लागत से विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क के लिए हाल ही में 773 करोड़ रुपए लागत के टेंडर जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह पहल मध्यप्रदेश में कपड़ा उद्योग (टेक्सटाइल सेक्टर) को नई गति प्रदान करेगी। मध्यप्रदेश लगातार विकसित राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दी गई पीएम मित्र पार्क की सौगात निश्चित रूप से प्रदेश के विकास और कपड़ा उद्योग में नए युग का शुभारंभ करेगी।

यह भी पढ़ें :-  गरीब और श्रमिक वर्ग के कल्याण तथा उनका भाग्य बदलने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री यादव ने संबल योजना अंतर्गत श्रमिक परिवारों के खातों में अंतरित की राशि…
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button