जनसंपर्क मध्यप्रदेश

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुष्प-गुच्छ भेंट कर किया हार्दिक स्वागत…

भोपाल: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच आगमन पर पुष्प-गुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह के सीआरपीएफ ऑफिसर्स मेस नीमच पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अगवानी कर अभिनंदन किया।

महिला एवं बाल विकास और नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, क्षेत्रीय सांसद , विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ आयुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता, आईजी उज्जैन श्री उमेश जोगा सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :-  MP NEWS: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पचमढ़ी आगमन….
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button