देश

NIT पटना में छात्रा की आत्महत्या को लेकर छात्रों ने किया हंगामा

बिहार की राजधानी पटना में आंध्र प्रदेश की छात्रा का कथित तौर पर आत्महत्या करने का एक मामला सामने आया है. छात्रा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. पुलिस ने मृतका की पहचान पल्लवी के रूप में की है. पल्लवी के दोस्तों का कहना है कि वो पूरे दिन खुश थी, ऐसे में उसने आत्महत्या क्यों की ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है. घटना की जानकारी मलिने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना को लेकर छात्र कैंपस में जमकर कर हंगामा कर रहे हैं. छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ धरना भी दे रहे हैं. उनकी मांग है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें :-  बेटे को मालूम था सिर्फ नाम, जापान से गूगल मैप के जरिए पहुंचा पंजाब, 19 साल बाद पिता से मुलाकात का ऐसा था मंजर
Show More

संबंधित खबरें

Back to top button